जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में चर्चा की मांग, कांग्रेस सांसद ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार

घटनाक्रम में बल प्रयोग की अनुमति किस स्तर पर दी गई

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में चर्चा की मांग, कांग्रेस सांसद ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने लाठीचार्ज और पैलेट गन के कथित उपयोग की निष्पक्ष जांच, पीड़ित छात्रों को उचित मुआवजा देने तथा नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

नई दिल्ली। कांग्रेस के कन्याकुमारी से सांसद विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और संसद की ओर मार्च के दौरान पुलिस द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की है।

स्थगन प्रस्ताव में वसंत ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और पैलेटगन का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। उन्होंने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित मारपीट तथा सादे कपड़ों में मौजूद कर्मियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद ने इस पूरे घटनाक्रम में बल प्रयोग की अनुमति किस स्तर पर दी गई, इसके लिए जवाबदेही तय करने और मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने घायल छात्रों को तत्काल चिकित्सा सहायता और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

वसंत ने अपने प्रस्ताव में कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करने की मांग की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू
प्राथमिकता के आधार पर अति-खतरनाक व इमरजेंसी पॉइंट्स पर कार्य शुरू।
जंतर-मंतर मामले में SC सख्त, दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या प्रदर्शन का जवाब सिर्फ लाठीचार्ज है?
लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित