करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद

बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी। पाकिस्तान से नगर कीर्तन गुरुद्वारा दरबार साहिब से जीरो लाइन पहुंचेगा। भारतीय सीमा पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज्ज भी शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे रेहरास साहिब, कीर्तन और आरती के बाद अरदास होगी।

अमृतसर। करतारपुर साहिब गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर भारत और पाकिस्तान की सीमा के दोनों ओर सिख संगत सोमवार को जीरो लाइन पर अरदास करेगी। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर साहिब से नगर कीर्तन लेकर पाकिस्तान की ओर जीरो लाइन तक पहुंचेगी। यह नगर कीर्तन भारतीय समयानुसार सोमवार शाम करीब 5.30 बजे सीमा पर पहुंचेगा। इसके बाद रेहरास साहिब, गुरबाणी कीर्तन और आरती के बाद गलियारा जल्द खोलने के लिए अरदास की जाएगी।

इसी समय अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज्ज डेरा बाबा नानक की ओर भारतीय सीमा पर जीरो लाइन पहुंचेंगे। दोनों देशों की संगत अपने-अपने हिस्से में रेहरास साहिब, आरती और गुरबाणी कीर्तन के बाद करतारपुर साहिब गलियारा जल्द खोलने के लिए सामूहिक अरदास करेगी। ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज्ज ने डेरा बाबा नानक और सीमावर्ती क्षेत्रों की सिख संगत से शाम 5.30 बजे जीरो लाइन पर पहुंचकर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अरदास का उद्देश्य श्रद्धालुओं को फिर से करतारपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना है।

Tags: corridor

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना