हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल

इंडिगो की उड़ानें रद्द और देरी से संचालित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल

5 दिसंबर को इंडिगो ने रात 12 से सुबह 8 बजे तक 32 फ्लाइटें रद्द कीं और कई उड़ानों में भारी देरी हुई। देशभर में 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हैं। दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा कैंसिलेशन हुए। जयपुर में भी कई उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्री फंस गए और वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

नई दिल्ली। इंडिगों की आज भी कई उड़ानें कैंसिल हैं जिसके कारण हवाई यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगों की फ्लाइट्स या तो देरी से उड़ान भर रही है या फिर वो कैंसिल है। बता दें कि, आज यानी 5 दिसंबर को रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक करीब 32 फ्लाइट्स रद्द है, जिनमें से 16 आने वाली थी और 16 को यहां से उड़ान भरनी थी। इसके अलावा नागपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट को भी हैदराबाद के लिए डायवर्ट किया गया है।

इंडिगो की फ्लाइट में देरी और रद होने के कारण यात्रियों को घंटों घंटो तक एयरपोर्ट अपनी फ्लाइट्स का इंतजार करना पड़ता है। इसी बीच बता दें कि, तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी इंडिगो ने अपनी करीब 4 उड़ाने कैंसिल की है और करीब 6 फ्लाइट्स देरी से चल रही है।

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूरे देश में अलग अलग हिस्सों में करीब 500 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। कंपनी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 100, हैदराबाद एयरपोर्ट पर 90 फ्लाइट्स और बेंगलुरू एयरपोर्ट पर 100 फ्लाइट्स को कैंसिल किया है। या​त्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ानों को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिससे कंपनी को शायद बहुत ही बड़ा झटका लग सकता है।

बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की कई फ्लाइट्स लगातार रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह इंडिगो की एक के बाद एक कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। सुबह 5:35 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट सबसे पहले रद्द हुई, जिसके बाद 5:45 बजे गोवा की फ्लाइट भी नहीं उड़ सकी। इसी तरह 6:10 बजे हैदराबाद, 6:25 बजे इंदौर और 6:40 बजे गुवाहाटी की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। 

Read More पीएम मोदी ने कहा, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विध्वंस नहीं, बल्कि 1000 साल की यात्रा का पर्व

इसके अलावा 7:20 बजे मुंबई और 9:05 बजे कोलकाता के लिए निर्धारित फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गईं। अचानक रद्द हुई उड़ानों के कारण यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी और कई लोग एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। यात्रियों का कहना है कि समय पर जानकारी नहीं मिलने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक तकनीकी और परिचालन कारणों के चलते उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 

Read More कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड : डल झील के किनारे जमी बर्फ की चादरें, तापमान शून्य से नीचे

इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई की फ्लाइट, इंडिगो की सुबह 10:55 बजे मुंबई की फ्लाइट रद्द रही। इसी प्रकार इंडिगो की सुबह 10:30 बजे जोधपुर की फ्लाइट 2 घंटे, इंडिगो की सुबह 11:35 बजे दिल्ली की फ्लाइट 4 घंटे, इंडिगो की सुबह 11:45 बजे इंदौर की फ्लाइट 3 घंटे 10 मिनट, इंडिगो की दोपहर 12:15 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट 2 घंटे 10 मिनट लेट और इंडिगो की दोपहर 12:30 बजे लखनऊ की फ्लाइट 1 घंटे लेट संचालित हुई।

Read More भारत के सबसे महंगे तलाकों में गिना जा रहा श्रीधर वेम्बू का तलाक, अदालत ने 14 हजार करोड़ के बॉन्ड जमा करने का दिया आदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा