तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

मंत्रियों को बांटे गए टैबलेट

तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
तेलंगाना सरकार ने पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 'डिजिटल कैबिनेट' पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में सचिवालय में पहली पूरी तरह पेपररहित बैठक हुई। मंत्रियों को विशेष टैबलेट दिए गए, जिससे एजेंडा और सभी सरकारी दस्तावेज अब डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे।

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में तेलंगाना कैबिनेट की एक अनौपचारिक बैठक शुरू हुई। इस बैठक के साथ ही 'तेलंगाना डिजिटल कैबिनेट' पहल की शुरुआत हुई, जो पेपररहित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठकें पूरी तरह से पेपररहित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कैबिनेट की चर्चा से पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों की एक विशेष बैठक में इस फैसले को मंज़ूरी दी गयी।

इस पहल के अंतर्गत, आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों को खास तौर पर तैयार किए गए टैबलेट बांटे। इन टैबलेट का उपयोग कैबिनेट का एजेंडा, नोट्स और दूसरे सरकारी दस्तावेज़ डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा जिससे कागजी फाइलों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बैठक शुरू होने से पहले डिजिटल कैबिनेट प्रणाली के कामकाज की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की और इसकी कार्यप्रणाली की विशेषताओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने कहा कि तेलंगाना डिजिटल कैबिनेट पहल का उद्देश्य कुशल, पारदर्शी एवं पर्यावरण के अनुकूल कामकाज को बढ़ावा देना है और राज्य को पूर्ण डिजिटल प्रशासनिक व्यवस्था की ओर तेज़ी से लेकर जाना है। बैठक के लिए कैबिनेट का एजेंडा मंत्रियों को टैबलेट के माध्यम से उपलब्ध कराया गया, जिससे वे आसानी से सरकारी दस्तावेज़ देख सके और चर्चा कर सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत