उत्तराखंड में आफत की बारिश! भारी जल प्रपात से नदियां खतरे के निशान पर, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

कई राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

उत्तराखंड में आफत की बारिश! भारी जल प्रपात से नदियां खतरे के निशान पर, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
उत्तराखंड में भारी बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। चमोली और उत्तरकाशी में भूस्खलन के कारण बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए हैं। प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रहे जल प्रपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। नदियों में लगातार पानी बढ़ने से बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। सभी नदियां खतरे के निशान पर अथवा उससे ऊपर बह रही हैं। अधिकांश स्थानों पर गुरुवार सुबह से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बदरीनाथ मार्ग भी बन्द हो गया है। आज सुबह राज्य आपदा प्रबन्धन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग बदरीनाथ हेलग के पास में मलवा आने से अवरूद्व हो गया है। टिहरी गढ़वाल जनपद अन्तर्गत देवप्रयाग में भागीरथी नदी का जल स्तर आज प्रात: 06:00 बजे 462.00 मी. है, जो बढ़ रहा है जो चेतावनी के स्तर से समान बह रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग में वर्तमान में अत्यधिक वर्षा के कारण नदियों का जल स्तर समय प्रातः 07:00 बजे अलकनन्दा नदी का जल स्तर 627.70 मीटर एवं मन्दाकिनी नदी का जल स्तर 626.20 मीटर पर बह रही है। अलकनन्दा नदी का वार्निंग लेबल 626.00 एवं डेंजर लेबल 627.00 मीटर तथा मन्दाकिनी नदी का वार्निंग लेबल 625.00 तथा डेंजर लेबल 626.00 मीटर है।

वर्तमान में अलकनन्दा नदी एवं मन्दाकिनी नदी का जलस्तर डेंजर लेबल से अधिक है। अतः मौसम विभाग की चेतावनी एवं वर्तमान में जनपद अन्तर्गत दोनों नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने के मध्यनजर अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उच्च सतर्कता बनाये रखने तथा नदी के किनारे रहने वाले आम जनमानस की सुरक्षा तथा आम जनमानस को सुरक्षित स्थान पर जाने एवं सर्तक रहने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी देते हुए किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने को तैयारी का उच्चतम स्तर बनाये रखने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा, रायसी (बाणगंगा) स्थल, हरिद्वार उत्तराखंड का जल स्तर प्रात: 06:00 बजे 230.09 मी. है, जो बढ़ रहा है एवं चेतावनी के स्तर से 0.09 मी. ऊपर बह रहा है। देहरादून जनपद मे चकराता में बारिश है।विकासनगर में बादल जबकि कालसी, ऋषिकेश, डोईवाला, और मसूरी में बारिश हो रही है। जबकि त्यूनी क्षेत्र में फिलहाल बादल होने की सूचना है। उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू नालू पानी के पास मार्ग बाधित होने की सूचना है। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैन्ड, दुर्बिल, जंगल चट्टी, स्याना चट्टी के पास लगातार पत्थर व मालवा आने के कारण मार्ग बाधित है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया