नोएडा में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

आत्महत्या की वजह अब भी अनजान

नोएडा में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक घर में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर-49 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-51 में एक मकान में घरेलू सहायिका का काम करने वाली करीब 18 वर्षीय युवती ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना से आस पास हड़कंप मच जिसके पश्चात स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा एवं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका की पहचान बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकोल की मूल निवासी युवती के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नोएडा के होशियारपुर गांव में रह रही थी और सेक्टर-51 स्थित एक मकान में घरेलू काम करती थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती ने मकान में पंखे से लटक कर कथित रूप से फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना  लिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया गया है।मृतका के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी प्रकार के जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। न ही कोई सोसाइड नोट मिला पुलिस हर पहलुओं पर जांच की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
जयपुर के मालवीय नगर इलाके में साइबर अपराधियों ने एक युवक को डरा-धमकाकर 4 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को...
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत : गाय का किया शिकार, लोग घरों में कैद
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, बोले- उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा