डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़: 30 किलो सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार

ऑपरेशन दहाबु ब्लिट्ज: DRI ने पकड़ा ₹37.74 करोड़ का सोना

डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़: 30 किलो सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई DRI ने सोने की तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 29.37 किलो सोना जब्त किया है। 'ऑपरेशन दहाबु ब्लिट्ज' के तहत नैरोबी से आईं 24 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस कार्रवाई ने संगठित स्मगलिंग गिरोह के सुनियोजित तरीकों को बेनकाब कर दिया।

मुंबई। मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने 37.74 करोड़ रुपये मूल्य का 29.37 किलोग्राम सोना जब्त किया और 24 वाहकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सटीक खुफिया जानकारी मिलने पर मुंबई के राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने नैरोबी से आ रही महिला वाहकों के एक समूह की पहचान की थी। यह समूह आठ अप्रैल 2026 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे के जरिये बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी की कोशिश कर रहा था।

'ऑपरेशन दहाबु ब्लिट्ज' के तहत अधिकारियों ने 24 विदेशी नागरिकों को रोका। इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई के दौरान इन यात्रियों से 25.10 किलोग्राम सोने की ईंटें और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। यह मामला बेहद संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश करता है, जो पहचान छिपाने के लिए प्रशिक्षित वाहकों और सुनियोजित तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण