बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी

रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बाधित, यात्री फंसे

बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी
पश्चिम बंगाल के दुधिया में बालासन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सिलीगुड़ी-मिरिक मार्ग पर बना अस्थायी पुल बह गया, जिससे सड़क संपर्क टूट गया। दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। लगातार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जबकि प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग की पहाडियों पर भारी बारिश के कारण बालासन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे दुधिया में बना एक अस्थायी पुल शुक्रवार तड़के बह गया। इस घटना से सिलीगुड़ी और मिरिक के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। उत्तर बंगाल के 5 जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार दार्जिलिंग, कर्सियांग और मिरिक के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में रात भर भारी बारिश हुई, जिससे बालासन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पानी के तेज बहाव ने अस्थायी पुल को बहा दिया, जिससे इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी और यात्री फंस गये।

इस घटना ने मानसून के दौरान हिमालयी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं। पिछले साल, भारी बारिश और कई विनाशकारी भूस्खलनों ने दार्जिलिंग जिले (जिसमें इसका मुख्यालय, कर्सियांग और मिरिक शामिल हैं) और कलिम्पोंग जिले के कुछ हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया था। बारिश से संबंधित घटनाओं में कई लोगों की जान गयी थी और सड़कों और पुलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। पिछले साल मॉनसून के दौरान दुधिया का बेली पुल भी बह गया था। राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी और मिरिक के बीच संपर्क बहाल करने के लिए ह्यूम पाइप का इस्तेमाल करके एक अस्थायी पुल बनाया था।

इस बीच, पूरे उत्तर बंगाल में मौसम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिक्किम और दार्जिलिंग की पहाड़ियों पर पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जबकि पहाड़यिों से निकलने वाली नदियों और नालों में पानी का बहाव बहुत तेज है। अधिकारी तीस्ता बेसिन पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं, जहां सिक्किम, दार्जिलिंग की पहाड़ियों और भूटान के आस-पास के इलाकों से आने वाले पानी के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों, खासकर निचले इलाकों के साथ-साथ अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारी संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ा रहे हैं और मौसम की बदलती स्थिति पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं, क्योंकि इस इलाके में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

 

Read More रेखा गुप्ता का नया प्लान : दिल्ली में परीक्षार्थियों के साथ परिजनों के लिए खास व्यवस्था, बैठने के लिए AC जैसी सुविधा वाले कूलिंग जोन तैयार

Read More नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए

 

 

Read More झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Tags:  Rain

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...
शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी