हरियाणा में भीषण गर्मी में बिजली गायब : पानी भी बंद, लोगों ने किया चक्का जाम

क्षेत्र में गंदे पानी की हो रही आपूर्ति

हरियाणा में भीषण गर्मी में बिजली गायब : पानी भी बंद, लोगों ने किया चक्का जाम
लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट से नाराज लोगों ने हनुमान ढाणी व हनुमान गेट चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने गंदे पानी की सप्लाई और शिकायतों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। बिजली निगम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि समस्या बनी रही तो मंत्री राजेश नागर का घेराव करेंगे।

भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर के सर्कुलर रोड स्थित हनुमान ढाणी चौक और हनुमान गेट चौक पर रविवार को स्थानीय लोगों ने बिजली और पेयजल संकट के विरोध में जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से लगातार लंबी-लंबी बिजली कटौती हो रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी बाधित है और कई घरों में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से मजबूर होकर लोगों ने सड़क जाम की।

वार्ड-25 के पार्षद विनोद प्रजापति ने बताया कि 15-20 दिन पहले समाधान शिविर में भी इस समस्या की शिकायत दी गयी थी। उनके अनुसार पतराम गेट से हालू बाजार के बीच के क्षेत्र में रोजाना रात करीब 10 बजे बिजली काट दी जाती है, जो सुबह करीब तीन बजे बहाल होती है। ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जो पीने योग्य नहीं है। प्रदर्शन के दौरान बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो से ढाई घंटे में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने रात में बिजली कटौती नहीं होने का भरोसा दिलाया। वहीं लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या बरकरार रही, तो मंत्री राजेश नागर के भिवानी दौरे के दौरान उनका घेराव किया जाएगा।

 

Read More रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

 

Read More हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में जोरदार लिवाली, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई