राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का दावा, बोले-इस साल के अंत तक आ जायेगी अहमदाबाद विमान हादसे की फाइनल रिपोर्ट

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में 230 यात्रियों में से 229 तथा चालक दल के 12 सदस्यों की हुई थी मौत

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का दावा, बोले-इस साल के अंत तक आ जायेगी अहमदाबाद विमान हादसे की फाइनल रिपोर्ट

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राज्यसभा में घोषणा की कि पिछले वर्ष अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट 2026 के अंत तक आ जाएगी। उन्होंने बताया कि AAIB जांच में जुटा है। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए 90,000 से अधिक यात्रियों ने हवाई यात्रा की है।

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू ने सोमवार को कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट इस साल के अंत तक आ जायेगी। नायडू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि एयर इंडिया विमान हादसे की जांच तेजी से की जा रही है। नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय जांच में जुटे हवाई दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को सभी जरूरी संसाधन मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी अंतिम रिपोर्ट इस साल के अंत तक आ जायेगी।

उल्लेखनीय है कि, एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान संख्या एआई 171 पिछले साल 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। टेकऑफ के बाद विमान पर्याप्त ऊंचाई हासिल नहीं कर सका और हवाई अड्डे के पास ही एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के होस्टल से टकरा गया। विमान में आग लग गयी और उनमें मौजूद 230 यात्रियों में से 229 तथा चालक दल के 12 सदस्यों की मौत हो गयी थी। हादसे की चपेट में आने पर जमीन पर भी 19 अन्य लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पिछले साल जुलाई में जारी की गयी थी, जबकि एएआईबी आगे की जांच कर रहा है।

एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध के बीच पिछले सप्ताह संकटग्रस्त क्षेत्र से भारत आने और भारत से वहां जाने वाले यात्रियों की संख्या 90 हजार से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि विमान सेवा कंपनियों को प्रभावित क्षेत्र में उड़ान की अनुमति देते समय सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखा जा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल