जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.8 रही तीव्रता, जान माल की कोई हानि नहीं

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.8 रही तीव्रता, जान माल की कोई हानि नहीं

बडगाम जिले में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। श्रीनगर सहित कई इलाकों में झटके महसूस हुए। थोड़ी देर दहशत रही, लेकिन किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

जम्मू। जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र बडगाम जिलें में था, जिससे घाटी के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 5:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केन्द्र  33.9 उत्तरी अक्षांश और 74.76 पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, शोपियां और आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गये, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका