ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा

तमंचे, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक आरोपी बंटी उर्फ मलिंगा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद करने के साथ चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि 15/16 अगस्त की देर रात रबूपुरा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में कार्गों टी-प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया।

भागने के दौरान मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान बंटी उर्फ मलिंगा (34) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस दौरान बंटी के साथी बबलू (32) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, को गिरफ्तार कर लिया गया। बबलू के कब्जे से भी एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रबूपुरा थाना से दर्ज मुकदमा संख्या 169/2026 में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियार ले जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियार ले जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद
नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में...
लाल सागर में बढ़ा तनाव: हूतियों के मिसाइल हमलों से मोखा बंदरगाह ठप, 7 लोगों की मौत; 1.6 करोड़ डॉलर के नुकसान के बाद बंद हुआ संचालन
बिजली वितरण के निजीकरण के खिलाफ उतरी एआईपीईएफ, कहा- सुधारों का लक्ष्य सस्ती और भरोसेमंद बिजली हो, निजी मुनाफा नहीं
पानी के टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर : एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा
बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक : लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
सेंसेक्स-निफ्टी की लगातार कमजोर चाल से निवेशक चिंतित, पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा