पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक जवान शहीद; दो संदिग्ध ढेर, तलाशी अभियान जारी

अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक जवान शहीद; दो संदिग्ध ढेर, तलाशी अभियान जारी

पूर्वी चंपारण में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एसटीएफ जवान राम यादव शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु मारे गए। पुलिस को चुनौती देने वाले इन बदमाशों के पास से कार्बाइन और पिस्तौल बरामद हुई हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस फरार साथियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है।

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में विशेष कार्य बल (एसटीएफ)का एक जवान शहीद हो गया तथा दो कुख्यात अपराधी ढ़ेर हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में सुबह करीब 2:30 बजे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी मारे गए। मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे के रूप में हुई है। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जाता है कि मुठभेड़ से पहले कुंदन ठाकुर ने नेपाल के नंबर से चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कई पुलिसकर्मियों को मारने की धमकी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि धमकी के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कॉल ट्रेसिंग के जरिए अपराधियों का लोकेशन हासिल किया और एसटीएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान राम यादव शहीद हो गये। घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, दो पिस्तौल , दो कट्टा, पांच कारतूस और 17 खोखा बरामद किए हैं। वहीं मौके से उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है, जो पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना मिलते ही उप पुलिस महानिरीक्षक( डीआईजी)और पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
‘गार्नियर’ ने पहली बार अभिनेत्री रवीना टंडन को अपनी हेयर कलर रेंज ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ का ब्रांड एंबेसडर। नए कैंपेन...
अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा
जनता क्लिनिक का जनता को पता नहीं : नाम नया हालात वही, कोटा के आरोग्य मंदिर बने खाली कुर्सियों के केंद्र
मेज नदी की पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त, पानी से होकर गुजरने पर मजबूर ग्रामीण
चांदी में जोरदार उछाल : शुद्ध सोना व जेवराती सोना स्थिर, जानें क्या है ‌भाव 
भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान
दिल्ली में भीषण हादसा: लोहे का पुल टूटने से नाले में गिरी महिला की मौके पर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी