महाराष्ट्र में सभी को बोलनी चाहिए मराठी : देवेंद्र फडणवीस

कक्षा पांच तक हिंदी अनिवार्य करने के बाद सीएम का बड़ा बयान

महाराष्ट्र में सभी को बोलनी चाहिए मराठी : देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में मराठी और इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर अनिवार्य करने के बाद उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी और इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर अनिवार्य करने के बाद उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। हिंदी को कक्षा पांच तक अनिवार्य करने के फैसले को राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के तौर पर देखा जा रहा है। गुरुवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस बार पर जोर दिया कि महाराष्ट्र में हर व्यक्ति को मराठी के साथ-साथ हिंदी और अन्य भाषाएं भी आनी चाहिए ताकि देश के भीतर संपर्क स्थापित हो सके। फडणवीस ने कहा कि यह आग्रह किया जाता है कि महाराष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को देश के भीतर संपर्क स्थापित करने के लिए हिंदी और अन्य भाषाओं के साथ मराठी भी सीखनी चाहिए। मुंबई में मेट्रो लाइन 7ए सुरंग के उद्घाटन समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि राज्य में मराठी बोलना अनिवार्य होगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के तहत भाषा को अनिवार्य बनाने के सरकार के कदम को रेखांकित किया। फडणवीस ने कहा कि हमने पहले ही नई शिक्षा नीति लागू कर दी है। नीति के अनुसार, हम प्रयास कर रहे हैं कि सभी को मराठी के साथ-साथ देश की भाषा भी आनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नीति पूरे भारत में एक आम संवादात्मक भाषा के प्रयोग की वकालत करती है, और महाराष्ट्र सरकार ने मराठी का व्यापक प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए पहले ही कदम उठाए हैं।

फडणवीस ने दिखाई थी सख्ती :

फडणवीस ने कहा कि इसके साथ ही केंद्र ने यह नीति बनाई ताकि देश में एक संवाद योग्य भाषा हो। हालांकि महाराष्ट्र में हमने पहले ही मराठी को अनिवार्य बनाने का फैसला कर लिया है। महाराष्ट्र में सभी को मराठी बोलना अनिवार्य है, लेकिन वे चाहें तो कोई भी अन्य भाषा सीख सकते हैं। फडणवीस का यह बयान विभिन्न राज्यों में भाषा नीतियों, विशेषकर क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग के संबंध में चल रही बहसों और चचार्ओं के बीच आया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत