बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार : भाजपा के 7 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ 

वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार : भाजपा के 7 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से सात विधायकों को मंत्री बनाया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में दरभंगा नगर से विधायक संजय सरावगी, बिहार शरीफ से डॉ. सुनील कुमार, दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, सीतामढ़ी के रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद, अररिया के सिकटी से विधायक विजय कुमार मंडल और अमनौर से विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। 

नवनियुक्त मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में भाजपा कोटे से आए हैं। इस विस्तार से सरकार ने आगामी चुनावों से पहले विभिन्न वर्गों और समुदायों को साधने की रणनीति अपनाई है।

Tags: nitish

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग