उत्तर प्रदेश में जाली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़ : बाजार में खपाने वाले संगठित गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी मौके से फरार

घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा

उत्तर प्रदेश में जाली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़ : बाजार में खपाने वाले संगठित गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी मौके से फरार

बहराइच की खैरीघाट थाना पुलिस ने जाली नोटों के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार अप्रैल की सुबह मुखबिर की सूचना पर गुजरातीपुरवा मोड़ के पास कार्रवाई हुई। आरोपियों से 23 नकली 500-500 के नोट (₹11,500), एक प्रिंटर और तीन मोबाइल बरामद हुए। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की खैरीघाट थाना पुलिस ने जाली करेंसी तैयार कर बाजार में खपाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि चार अप्रैल की सुबह करीब 2:20 बजे मुखबिर की सूचना पर गुजरातीपुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 500-500 रुपए के 23 जाली नोट (कुल 11,500 रुपए), एक प्रिंटर मशीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

Tags: accused

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल