खेत में काम कर रहे थे किसान : आसमान से गिरी बिजली, 2 किसानों की मौत

प्रशासन की लोगों से खराब मौसम में पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील

खेत में काम कर रहे थे किसान : आसमान से गिरी बिजली, 2 किसानों की मौत
मानसून का कहर जारी है। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित डालूवाला मजबता गांव में खेत में काम कर रहे दो किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में रुड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शोक की लहर है। प्रशासन ने खराब मौसम में खुले खेतों और पेड़ों से दूर रहने की अपील की।

हरिद्वार। उत्तराखंड में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन के बीच अब आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हो रही है। हरिद्वार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे 2 किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम डालूवाला मजबता में अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय खेत में कार्य कर रहे 2 किसान इसकी चपेट में गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल रुड़की के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है। मानसून के दौरान लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के मद्देनज़र प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

Tags: lightning

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी