फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान : दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है पाकिस्तान, दिल्ली से उम्मीद नहीं

बयान से मचा सियासी घमासान

फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान : दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है पाकिस्तान, दिल्ली से उम्मीद नहीं
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाकर भारत पर दबाव बनाए रखता है। उन्होंने दावा किया कि इसी दबाव से दिल्ली खामोश है। हालांकि, पाकिस्तान के इरादों पर संदेह जताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि न्याय के लिए हिम्मत से मुकाबला करना होगा।

बारामूला। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर को लेकर बेहद ही विवादित बयान दिया है। उन्होंने कश्मीरियों की रक्षा करने और कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीवित रखने का श्रेय पाकिस्तान को दिया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, अब्दुला ने शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में यह मुद्दा उठाता है कि कश्मीर पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की खामोशी के पीछे अंतरराष्ट्रीय दबाव है। हमारा यह पड़ोसी देश दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है और दिल्ली को चुप रहने पर मजबूर कर देता है। वे आज इसलिए चुप हैं क्योंकि दुनिया का दबाव है और हमारा पड़ोसी देश उनके पीछे पड़ा है। वह हर जगह कहता है कि कश्मीर पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। वही हमें बचा रहा है। हालांकि, मैं उनके इरादों को नेक नहीं मानता।

कार्यकर्ताओं से पूछा : क्या वे आपको न्याय दिलाएंगे?

फारूक अब्दुल्ला ने दिल्ली से न्याय मिलने की उम्मीद पर सवाल उठाए। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप अपनी उम्मीदें सिर्फ उन्हीं पर टिकाए रखेंगे? क्या आपको सच में लगता है कि वे आपको न्याय दिलाएंगे? हिम्मत रखिए, हम उनका सामना करेंगे। अगर आप हिम्मत नहीं जुटाएंगे, तो आप खत्म हो जाएंगे। वे आपका नाम और आपकी पहचान, सब मिटा देंगे।

Tags: farooq

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेहत से कर रहे थे खिलवाड़, 315 किलो खराब बादाम नष्ट सेहत से कर रहे थे खिलवाड़, 315 किलो खराब बादाम नष्ट
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई में 315 किलो खराब कटिंग बादाम और 40...
ओडिशा में करोड़ों का गबन, फर्जी बिलों का जाल... फरार वन अधिकारी गिरफ्तार
सवालों के घेरे में 160 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट, नेवटा बांध में जहरीले पानी का आरोप
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान : दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है पाकिस्तान, दिल्ली से उम्मीद नहीं
कंपनी के बाहर खड़ा था लोडिंग वाहन, शाम होते ही गायब
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन T-2403 शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों को हुए दीदार
पाकिस्तान में गैस सिलेंडर के दाम 8 हजार पार, ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात