नोएडा में मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : किसी प्रकार की जनहानि नहीं, 20 दुकानों को सुरक्षित बचाया

फायर विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

नोएडा में मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : किसी प्रकार की जनहानि नहीं, 20 दुकानों को सुरक्षित बचाया

बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस और फायर विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 8 दुकानें जल गईं, जबकि 15-20 दुकानों को बचा लिया गया। जनहानि नहीं हुई।

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख थाना क्षेत्रान्तर्गत शाहबेरी मार्केट में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो देखते ही देखते पास-पड़ोस की दुकानों तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस एवं फायर विभाग की 30 गाड़ियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शनिवार मध्य रात्रि गौतमबुद्धनगर अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई थाना बिसरख पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस और फायर विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस हादसे में कुल 8 दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि समय रहते लगभग 15-20 अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता की लहर दौड़ गई है, लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रभावित दुकानदारों को उचित मदद और राहत उपलब्ध कराई जाएगी। स्थिति नियंत्रण में, राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Tags: market

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा