कश्मीर में अचानक बाढ़ : भूस्खलन से मलबे में दबी गाड़ियां, आवाजाही सामान्य करने के लिए काम पर लगे बचाव दल

आम जनजीवन प्रभावित हुआ और कई जगहों पर नुकसान

कश्मीर में अचानक बाढ़ : भूस्खलन से मलबे में दबी गाड़ियां, आवाजाही सामान्य करने के लिए काम पर लगे बचाव दल
कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावॉट के क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के कारण हुए जबरदस्त भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई और कई गाड़ियों को बहुत ज्यादा नुकसान।

जम्मू। कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावॉट के क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के कारण हुए जबरदस्त भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई और कई गाड़ियों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा, प्रभावित गाड़ियों को निकालने और इलाके में आवाजाही सामान्य करने के लिए बचाव दल और भारी मशीनरी को काम पर लगाया गया है। डोडा जिले के कुछ हिस्सों में भी अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और कई जगहों पर नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, किश्तवाड़ से रिपोर्ट मिलने के बाद मैंने संभागीय उपायुक्त रमेश कुमार से बात की। खबर यह थी कि अचानक आई बाढ़ का पानी निर्माणाधीन 540 मेगावॉट क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के परिसर में घुस गया है। उन्होंने पोस्ट किया, अच्छी बात यह है कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ मशीनरी को भी बिना किसी नुकसान के हटा लिया गया है। कुल मिलाकर, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का हर हिस्सा सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चीन ने प्रशांत महासागर में किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया ने लगाया क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप चीन ने प्रशांत महासागर में किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया ने लगाया क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप
चीन ने कहा कि उसकी एक पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर में डमी वॉरहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण। ऑस्ट्रेलिया की...
रिफाइनरी पर सियासत, जूली ने कांग्रेस राज में कार्य प्रगति का दावा किया
ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग सख्त, 100 से अधिक ई-रवन्ना चालान वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
₹2.9 करोड़ की विदेशी नौकरी छोड़ IIT गोल्ड मेडलिस्ट ने चुना परिवार, संभाली कानपुर की किराना दुकान
वाहनों के पंजीयन और डीएल के बैकलॉग पर सख्ती, सत्यापन के बाद ही होगी एंट्री
शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान पर जोर, विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
UCC पर जनता से मांगे 19 सवालों के जवाब, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और समान तलाक कानून पर भी राय