फूड सेफ्टी विभाग ने कूड़ेदान में फेंकी मिलावटी मिठाईयां : कचरे के डिब्बे से उठाकर घर ले गए लोग, लापरवाही और लोगों की जागरूकता को लेकर बहस तेज

न पकड़ी जाती, तो दुकान में बिकती 

फूड सेफ्टी विभाग ने कूड़ेदान में फेंकी मिलावटी मिठाईयां : कचरे के डिब्बे से उठाकर घर ले गए लोग, लापरवाही और लोगों की जागरूकता को लेकर बहस तेज

फूड सेफ्टी विभाग द्वारा पकड़ी गई मिलावटी मिठाइयों को नष्ट करने के बजाय डस्टबिन में फेंक दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग कूड़ेदान से मिठाई उठाते नजर आए। घटना पर सवाल उठ रहे। विभाग की लापरवाही और लोगों की जागरूकता को लेकर बहस तेज हो गई।

हापुड़। हर साल त्योहारों के दौरान फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट अच्छी मात्रा में मिलावटी मिठाईयां पकड़ता है। इस साल भी सक्रियता से काम करते हुए यूपी के हापुड़ से फूड सेफ्टी विभाग वालों ने मिठाईयां पकड़ी, लेकिन आलस के चलते या किसी अन्य वजहों के कारण वह उसे नष्ट करने के बजाय कूड़े के डिब्बे में ही फेंककर चले जाते हैं। इस उम्मीद में कि भला यहां से कौन ही उठाएगा? लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा है! जी हां, लोग कूड़ेदान से भी मिठाई उठाकर ले जाते हैं।

विभाग ने मिठाइयां नष्ट नहीं की :

फूड सेफ्टी वालों ने ही मिलावटी मिठाई पकड़ने के बाद उसे नष्ट नहीं किया। बल्कि कूड़े में फेंक दिया। जिसके बाद लोग वहां से भी मिठाई को उठाकर ले गए। वायरल वीडियो में लोगों को आपस में बात करते हुए साफ सुना जा सकता है कि ले लो, उठा लो मिठाई। कुछ लोग वहां खड़े होकर सिर्फ तमाशा ही देख रहे होते हैं।

डस्टबिन से मिठाई उठाते लोग :

Read More तमिलनाडु चुनावः लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव; टीवीके को देंगे कड़ी टक्कर, दलित युवाओं को एकजुट करने में अहम भूमिका 

एक शख्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- यूपी के हापुड़ जिले में फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी मिठाई पकड़ी और करने की जगह डस्टबिन में फिंकवा दी। लोग डस्टबिन से ही उस मिठाई को उठाकर ले गए।

Read More अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का वीडियो वायरल: सचिवालय प्रभारी ने किया वायरल वीडियो का खंडन, शरारती तत्वों को दी चेतावनी 

न पकड़ी जाती, तो दुकान में बिकती :

Read More शीतलाष्ठमी मंदिर में भगदड़ से आठ लोगों की मौत: उमेश कुशवाहा ने व्यक्त किया शोक, कहा-घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण

कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपने दिमाग का सारा हिस्सा इस्तेमाल करके इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हद है लोगो की, क्या क्या करते हैं? दूसरे यूजर ने कहा कि अगर छापा मारकर पकड़ा न जाता तो यही मिठाई दुकान में बिकती। बस यही सोचकर आदमी खा लेगा। गरीबी भारत में वैसे भी बहुत है। 1200 रुपए की काजू कतली, कम से कम लोग ऐसे ही खा लेंगे। एक अन्य यूजर ने कहा कि मतलब लोग खुद खराब खाने को लूट रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत