तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता

जनता ऐसे अवसरवादी और गैर-गंभीर नेतृत्व को भली-भांति पहचान चुकी

तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता
पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्हें “पार्ट-टाइम नेता” बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति सिर्फ सत्ता और दुष्प्रचार तक सीमित है। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि तेजस्वी में गंभीरता और जवाबदेही का अभाव है, जबकि बिहार की जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग पर भरोसा जता चुकी है।

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता हैं और राजनीति उनके लिए महज सत्ता प्राप्ति का एक साधन है। कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि यादव राजनीति में केवल सत्ता प्राप्ति के उद्देश्य से हैं और उनका उद्देश्य प्रदेश में लूट और भ्रष्टाचार की पुरानी परिपाटी को स्थापित करना है। कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि यादव ने तो पढ़ाई को गंभीरता से लिया, ही युवावस्था में अपने क्रिकेट करियर को ठीक से आगे बढाया। उन्होंने कहा कि यादव में राजनीति के प्रति भी गंभीरता का अभाव साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऐसे अवसरवादी और गैर-गंभीर नेतृत्व को भली-भांति पहचान चुकी है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यादव में आम जनता के प्रति जवाबदेही का अभाव दिखता है और उनकी राजनीति का मुख्य आधार केवल अनर्गल बयानबाजी, दुष्प्रचार फैलाना और बिना काम के झूठा श्रेय लेना बन गया है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि झूठ और भ्रम की राजनीति से अब बिहार की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो नेता विदेश यात्रा के आदि हो चुके हैं, वे कभी जनता का भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस तरह के असंवेदनशील नेता-प्रतिपक्ष से बिहार की जनता को कोई अपेक्षा नहीं है।

 

Read More निवेशकों की बढ़ी मुश्किलें: लाल निशान में खुले शेयर बाजार, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र 

 

Read More दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की उठाई मांग, नितिन गडकरी को लिखा पत्र

 

Tags: tejashwi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप