हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया

जाली दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ीपूर्वक पासपोर्ट प्राप्त करने जैसे अपराध शामिल

हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी आलोक कुमार को यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। रेड नोटिस के जरिए गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई लाया गया, जहां हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाले संगठित गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को हरियाणा में धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे मामलों में वांछित आरोपी आलोक कुमार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पण कर यहां लाने में सफलता मिली है। सीबीआई ने शनिवार को बताया कि इस आरोपी को शुक्रवार को मुंबई लाया गया, जहां हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीबीआई ने कहा कि उसे विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से रेड नोटिस जारी अभियुक्त आलोक कुमार को यूएई से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता  मिली है।

उक्त अभियुक्त हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था, जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश तथा जाली दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ीपूर्वक पासपोर्ट प्राप्त करने जैसे अपराध शामिल हैं। अभियुक्त एक सुव्यवस्थित गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता था, जो फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल कराने में संलिप्त था। आरोप है कि अभियुक्त ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कई व्यक्तियों को फर्जी पहचान और पते का उपयोग कर पासपोर्ट प्राप्त करने में सहायता की। साथ ही, वह इन अवैध गतिविधियों के समन्वय और ऐसे व्यक्तियों के आव्रजन प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने अभियुक्त के विरुद्ध रेड नोटिस जारी कराया। इसके बाद अभियुक्त का पता लगाकर उसे यूएई में प्राधिकरणों द्वारा गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात उन प्राधिकरणों को प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राधिकरणों ने अभियुक्त के भारत प्रत्यर्पण को स्वीकृति प्रदान की। आरोपी कल मुंबई पहुंचा, जहां उसे हरियाणा पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।

 

Read More ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं

Tags: fraud

Post Comment

Comment List

Latest News

 विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और...
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया