ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ?

ट्रैकिंग के दौरान रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ छात्र

ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ?
दोस्तों के साथ घूमने आया बिहार का छात्र नैना पीक की पहाड़ी से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। भीमताल के ग्राफिक एरा कॉलेज में पढ़ने वाला अर्नव सिंह ट्रैकिंग के दौरान दोस्तों से बिछड़ गया। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और अग्निशमन दल ने दो दिन तक जंगल खंगाला, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक नैना पीक की पहाड़ी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर जिले के पहरपुर निवासी अर्नव सिंह भीमताल स्थित ग्राफिक एरा कॉलेज का छात्र है और उसके गांव के तीन दोस्त आलोक, ओम और ऐश्वर्य उससे मिलने पहुंचे थे। चारों दोस्त हल्द्वानी में ठहरने के बाद नैनीताल घूमने आये।

बताया जा रहा है कि अपराह्न करीब दो बजे चारों नैना पीक की ट्रैङ्क्षकग पर निकल गये। शाम करीब चार बजे वापसी के दौरान अर्नव कुछ दूरी पर पीछे रह गया। कुछ देर बाद जब वह दोस्तों को नहीं मिला तो उन्होंने जंगल में उसकी तलाश शुरू की। आवा•ा लगाने के साथ ही राहगीरों से पूछताछ की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गयी।

पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), वन विभाग और अग्निशमन बल की टीमों ने शुक्रवार देर रात तक जंगल में तलाश की। आज सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। मल्लीताल  कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र ङ्क्षसह रावत ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। युवक की तलाश जारी है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है।

 

Read More NEET में चयन, फिर भी छात्रा ने मौत को लगाया गले: पिता की पिस्टल से की आत्महत्या

Read More राहुल ने रैली में उमड़े जनसैलाब का जताया आभार, कांग्रेस बोली- सत्य की होगी जीत और भाजपा.... 

 

 

Read More दिल्ली में प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- विरोध के नाम पर जगह पर नहीं कर सकते कब्जा, प्रदर्शन करने वाले लें जिम्मेदारी 

Tags: trekking

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नक्सलवाद मुक्त भारत की पहली दिवाली, मोदी ने बताया अब किससे है खतरा नक्सलवाद मुक्त भारत की पहली दिवाली, मोदी ने बताया अब किससे है खतरा
मोदी ने बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली मनाते हुए कहा कि देश ने हथियारबंद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई...
दीपावली की सुबह सब्जी मंडी में आग का तांडव, 6 दुकानें जली
इजरायल की राजनीति में नया मोड़, क्या नेतन्याहू के हाथ से फिसलेगी सत्ता?
पेट्रोल में 31% इथेनॉल : शिवकुमार के दावे से मचा हड़कंप, अब पेश करेंगे सबूत
दीपावली की खुशियों में न भूलें ये जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिलाया संकल्प
दीपावली पर आमेर में हाथी वीरु का हुआ खास पूजन, तिलक लगाकर बांधी रोली-मोली
अवैध पटाखे के 19 कार्टन बरामद, एक दुकानदार गिरफ्तार