खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
रोशनी के पर्व पर कांग्रेस नेताओं की अपील
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशियों की कामना की। खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में अपनी तथा कांग्रेस पार्टी की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आँगन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजियारा बिखेरे।
उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की लौ सदैव प्रज्वलित रहे तथा अन्याय, अज्ञान और भेदभाव का अँधेरा छँटे और न्याय, समानता तथा सछ्वाव की रोशनी जन-जन तक पहुँचे। खड़गे ने कहा कि हर मन में आशा का दीप जले और हर जीवन में खुशियों का सवेरा हो। गांधी ने कहा, आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें तथा यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।
वाड्रा ने कहा, आप सभी को प्रकाश एवं खुशियों के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश जी और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करती हूं कि सभी देशवासियों का जीवन खुशियों से भर उठे, सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं रोशनी का संचार हो।

Comment List