गगनयान : मानव रहित मिशन इसी साल, 2027 में जाएंगे अंतरिक्ष यात्री

गगनयान की तैयारी का 80% काम पूरा : इसरो

गगनयान : मानव रहित मिशन इसी साल, 2027 में जाएंगे अंतरिक्ष यात्री

डॉ. नारायणन ने कहा कि इस साल की अंतिम तिमाही में, संभवत: दिसंबर के आसपास, पहला मानव रहित मिशन जी-1 लॉन्च किया जाएगा।

नई दिल्ली। भारत के अपने अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और इस साल के अंत तक पहला मानव रहित मिशन लॉन्च किया जाएगा जबकि साल 2027 के आरंभ में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने गुरुवार को बताया कि गगनयान मिशन की व्हीकल हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम, क्रू इस्केप सिस्टम और पैराशूट का विकास आदि समेत 80 प्रतिशत तैयारी पूरी कर ली गई है। शेष 20 प्रतिशत काम भी मार्च 2026 तक पूरे कर लिए जाएंगे। डॉ. नारायणन ने कहा कि इस साल की अंतिम तिमाही में, संभवत: दिसंबर के आसपास, पहला मानव रहित मिशन जी-1 लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद साल 2027 में इसरो  पहली बार मावन मिशन अंतरिक्ष में भेजेगा। 

भारत अंतरिक्ष से सारे जहां से अच्छा दिखता है : शुभांशु शुक्ला
 शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के अपने अनुभव को अविश्वसनीय बताते हुए कहा कि भारत आज भी अंतरिक्ष से सारे जहां से अच्छा दिखता है। उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा घर के खाने को मिस किया। उन्होंने देश के बच्चों के लिए संदेश भी दिया कि उन्हें खुद पर भरोसा रखना चाहिए कि वे भी अंतरिक्ष में जा सकते हैं। शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह वास्तव में अविश्वसनीय था। प्रशिक्षण के दौरान आप खुद को तैयार करते हैं, लेकिन वास्तविक अनुभव अलग होता है। उन्होंने बताया कि यह बेहद सफल मिशन रहा और सारे उद्देश्य पूरे हो गए। इस दौरान काफी कुछ जानने और सीखने को मिला जो देश के गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण होगा।  

बच्चों को दिया संदेश
बच्चों के लिए संदेश में शुक्ला ने कहा, यदि मैं यह कर सकता हूं तो आप भी यह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब राकेश शर्मा 41 साल पहले अंतरिक्ष में गए थे उस समय उसके तुरंत बाद कोई और मिशन नहीं था। लेकिन आज हमारे सामने काफी अवसर हैं। इसके बाद गगनयान मिशन है और भारत ने साल 2040 तक चांद पर अपने अंतरिक्ष यात्री भेजने का लक्ष्य रखा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प