गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान से ऊपर, पीएम मोदी ने फोन पर लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा

डीएम को युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य चलाने का पीएम का निर्देश

गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान से ऊपर, पीएम मोदी ने फोन पर लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बात कर शहर में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया। गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान 70.262 मीटर को पार कर 70.54 मीटर तक पहुंच गया है। पीएम ने राहत शिविरों में प्रभावित लोगों को तत्काल सभी आवश्यक सुविधाएं और अतिरिक्त सहायता युद्धस्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वाराणसी। काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर बात कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से गंगा के जलस्तर के साथ ही राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करते हुए उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी से कहा कि जिन स्थानों पर राहत सामग्री की अतिरिक्त आवश्यकता हो, वहां तत्काल व्यवस्था कर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का कार्य तेज गति से किया जाए। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने तथा प्रभावित लोगों को अविलंब राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को वाराणसी के राजघाट स्थित गंगा गेज स्थल पर जलस्तर 70.54 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 70.262 मीटर से 0.278 मीटर ऊपर है। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। आयोग के अनुसार गंगा का खतरे का निशान 71.262 मीटर तथा अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 73.901 मीटर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान ने कुछ किया तो… भारत के अगले कदम पर राजनाथ की दोटूक! पाकिस्तान ने कुछ किया तो… भारत के अगले कदम पर राजनाथ की दोटूक!
सिंह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान से होने वाली किसी भी आतंकवादी कार्रवाई का भारत और करारा जवाब देगा। उन्होंने...
तबादले से प्रमोशन तक… बिजली कर्मचारियों ने खोला मांगों को लेकर मोर्चा
नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा
बीज के नाम पर किसानों से धोखा : मूंगफली के 15 में से 14 नमूने फेल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सख्त
राजस्थान में कल से बदल जाएगी स्कूलों की टाइमिंग: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, जानें कब तक लागू रहेगा नया समय
14 बार हारे, फिर भी हौसला बरकरार! अब 15वीं पारी खेलने को तैयार ‘पोपटलाल’
संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश