गुजरात को 20 हजार करोड़ की सौगात: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, भारत ने संकट में भी मजबूत नीति से हालात संभाले, पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर जमकर हमला

गुजरात को सौगात: पीएम मोदी ने 20,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया आगाज

गुजरात को 20 हजार करोड़ की सौगात: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, भारत ने संकट में भी मजबूत नीति से हालात संभाले, पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर जमकर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रेलवे, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र के लिए ₹20,000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट और डीसा एयरबेस का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। मोदी ने कांग्रेस पर 'राजनैतिक गिद्ध' होने का आरोप लगाते हुए वैश्विक संकट के बीच देश की एकजुटता की सराहना की।

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को 20 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। उन्होंने मंगलवार को राज्य में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हुई है। इसके अलावा प्रदेश के वाव थराद जिल के नानी गांव में एक जनसभा को संबोेधित करते हुए उन्होंने कहा, ऐस समय में जब दुनिया युद्ध, अशांति और बढ़ती ईंधन कीमतों से जुझ रही है, वही भारत ने अपनी मजबूत विदेश नीति और अपने लोगों की एकजुटता के कारण स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तुलना राजनीतिक गिद्धों से करते हुए कहा कि वह पश्चिम एशिया युद्ध से पैदा हुए हालात का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए राजनीतिक गिद्ध की तरह घात लगाकर बैठे हुए है। मोदी ने कहा कि मुश्किल समय में भी कांग्रेस सियासी लाभ के लिए जनता को भड़काने और अफवाह फैलाने में लगी है। ताकि देश में डर का माहौल बने और लोग पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े हों। अव्यवस्था फैल जाए और उसका कांग्रेस दुष्प्रचार करे, ये इनका मंशा है।

आज मेरे मन के खुश होने का एक और कारण

उन्होंने कहा कि आज मेरा मन एक और बात से प्रसन्न है। जब मैं यहां आया तो पहली बार मेरा विमान सीधे डीसा एयरबेस पर लैंड हुआ। डीसा का यह एयरबेस अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 130 किमी की दूरी पर है। आप समझ सकते हैं कि यह देश की सुरक्षा के लिए कितना अहम है। डीसा एयरपोर्ट के इस प्रोजेक्ट का विचार आज का नहीं है, बल्कि मैं जब यहां मुख्यमंत्री था, तब से हमने जमीन अधिग्रहीत की। किसान भाइयों ने जमीन दी और हम चाहते थे कि राष्ट्रीय सुरक्षा, पश्चिमी सीमा की सुरक्षा के लिए यह डीसा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Read More ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी

Read More संजय राउत का दावा: NCP में चल रही अंदरूनी कलह, पार्टी का अस्तित्व खतरे में, भाजपा में विलय की संभावना ?

इस पहले मोेदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया। यह सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह देश का दूसरा ऐसा प्लांट है। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने प्लांट का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ऑपरेटर्स और इंजीनियरों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि केन्स जैसी भारतीय कंपनी अब वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का मजबूत हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में कई भारतीय कंपनियां दुनिया को एक भरोसेमंद और मजबूत सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन उपलब्ध कराएंगी। 

Read More प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस

मुश्किलों भरा रहा यह दशक

मुश्किलों भरा रहा यह दशक मोदी ने कहा कि इस दशक में महामारी, संघर्ष और वैश्विक सप्लाई चेन बाधाओं ने दुनिया को प्रभावित किया है, खासकर चिप्स, रेयर अर्थ मिनरल्स और ऊर्जा क्षेत्र में। ऐसे समय में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का इस दिशा में आगे बढ़ना वैश्विक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बड़े प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन केवल औद्योगिक नीति नहीं, बल्कि देश के आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस मिशन के तहत देश के छह राज्यों में 1.60 लाख करोड़ रुपये के 10 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से फेस पैक और स्क्रब जैसे हर्बल...
सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
परिवहन विभाग में बंद होगी इन्वार्ड व्यवस्था: मिलीभगत पर लगेगी लगाम ; 58 सेवाएं अब सिटीजन पोर्टल पर हुई उपलब्ध, अब  घर बैठे हो सकेंगे आवेदन
बीआरएस का राहुल गांधी पर निशाना : तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए वादों को लेकर राहुल गांधी से पूछा सवाल, वादे पूरे करने में क्यों रहे नाकाम
नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण