अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड: वनतारा में पशु कल्याण और प्रजाति संरक्षण के लिए किए गए काम की स्वीकृति

अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड: बने पहले एशियाई

अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड: वनतारा में पशु कल्याण और प्रजाति संरक्षण के लिए किए गए काम की स्वीकृति

अनंत अंबानी को 'वनतारा' के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिला है। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई हैं।

मुंबई। अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमेन सोसायटी की ओर से ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिला है। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई बने हैं। यह पुरस्कार वनतारा की शानदार उपलब्धियों को मान्यता देता है, जो वन्यजीवों को बचाने और संरक्षण के लिए एक अनोखी और विज्ञान पर आधारित पहल है। वनतारा का मॉडल और उसकी वैश्विक साझेदारियां पशु कल्याण और प्रजाति संरक्षण के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड फॉर एनिमल वेलफेयर से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड ग्लोबल ह्यूमेन द्वारा दिया गया, जो अमेरिकन ह्यूमेन सोसायटी का इंटरनेशनल ब्रांड है। इस सम्मान के साथ वह दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने वैश्विक स्तर पर प्रभाव डाला है। अनंत यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई बने हैं। यह अवॉर्ड सेरेमनी वॉशिंगटन डीसी में हुई, जिसमें वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

यह अवॉर्ड अनंत अंबानी के वनतारा की स्थापना में किए गए नेतृत्व को पहचान देता है, जो दुनिया के सबसे व्यापक वन्यजीव बचाव और संरक्षण कार्यक्रमों में से एक है। उनका काम बड़े पैमाने पर रेस्क्यू, उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल केयर, लंबी अवधि के रिहैबिलिटेशन और संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा पर केंद्रित है। वनतारा का मॉडल वैज्ञानिक शोध, वैश्विक संरक्षण साझेदारियों और पशु कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का संगम है।

कार्यक्रम के दौरान अनंत अंबानी ने कहा, मैं इस सम्मान के लिए ग्लोबल ह्यूमेन सोसायटी का आभार व्यक्त करता हूं। मेरे लिए यह सर्व भूत हित यानी सभी प्राणियों के कल्याण जैसी सनातन भावना को और मजबूत करता है। जानवर हमें संतुलन, विनम्रता और भरोसा सिखाते हैं। वनतारा का उद्देश्य हर जीवन को गरिमा, देखभाल और नई उम्मीद देना है, जो सेवा की भावना से प्रेरित है। संरक्षण कल के लिए नहीं, आज का साझा धर्म है।

Read More संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल : वीरेंद्र सचदेवा ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं, विकास और खुशहाली के लिए आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद 

ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड सिर्फ उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनका काम जानवरों और लोगों, दोनों पर विश्व स्तर पर बड़ा असर डाल चुका हो। इसे पहले पाने वालों में शर्ली मैकलेन, जॉन वेन, बेट्टी व्हाइट, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी और बिल क्लिंटन समेत कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने संरक्षणवादी शामिल रहे हैं।

Read More भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी
कंडम वाहनों की रखवाली पर हर साल निगम को लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे थे।
कहीं वाटर नहीं तो कहीं कूलर ही गायब, भीषण गर्मी में बदहाल शहर के वाटर कूलर
सीढ़ियों से जंग : पेंशन की राशि लेने में हाफंते 38 सौ बुजुर्ग पेन्शनधारी, जानें पूरा मामला
जनता जल योजना का इंतजार, प्यासे सीमलिया के बाशिंदे
‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड
जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया
फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार