पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप

आंदोलन में पुलिस प्रदर्शनकारियों को कुचलने का कर रही काम

पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की AAP सरकार पर अवैध खनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कथित सेंसरशिप को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे, हत्या और वसूली की घटनाएं बढ़ रही हैं। चुघ ने दावा किया कि राज्य पर करीब 4.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि सरकार केजरीवाल-सिसोदिया के लिए संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि पंजाब में प्राकृतिक संसाधनों की लूटे जा रहे है। खुलेआम अवैध खनन हो रहा है और सरकार खनन माफिया पर नकेल लगाने में पूरी तरह से विफल है तथा अपनी नाकामियों छुपाने के लिए राज्य में अघोषित सेंसरशिप लगा रखा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पंजाब के संसाधनों को लूटा जा रहा है। रावी नदी हो, पठानकोट का चक दरिया हो, या अनंगपुर साहिब और होशियारपुर, रोपड़ का क्षेत्र हो वहां खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। चाहे रावी नदी हो या आनंदपुर साहिब-रोपड़ का इलाका, अवैध खनन खुलेआम हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है और पूरे राज्य में भय का वातारण है। राज्य में  पेपर लीक हो रहे हैं, विद्यार्थी डरे हुए हैं और कानून- व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। उन्होंने कहा कि रंगदारी, वसूली, और यातना केंद्र से पूरा पंजाब भय के वातावरण में है। अगर कोई आवाज उठाता है, तो उसे मारा-पीटा जाता  है, सार्वजनिक रूप से जातिगत टिप्पणियां की जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी और महिलाएं शांति के साथ सड़क पर आंदोलन करती हैं, तो उनके साथ भद्दा व्यवहार किया जाता है। पंजाब में पुलिस सुरक्षा की बजाय जनता के दमन के लिए प्रयोग हो रही है। जितने भी आंदोलन चल रहे हैं, चाहे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन हो, चाहे भर्ती घोटाले का आंदोलन हो या किसानों का आंदोलन हो। हर आंदोलन में पुलिस प्रदर्शनकारियों को सुनने की बजाय कुचलने के काम कर रही है।

चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब के अंदर अघोषित सेंसरशिप लगी हुई है। वहां अखबार क्या लिखेगा, क्या छापेगा, टीवी क्या दिखायेगा, क्या नहीं दिखायेगा ये भगवंत मान का दफ्तर तय करता है। दिल्ली में सांसद स्वाति मालीवाल पर मुख्यमंत्री निवास में हमला कर पीटने वाले वैभव कुमार पंजाब में एक समानांतर सेंसर बोर्ड चला रहे हैं। एक ऐसा सेंसर बोर्ड  जो अखबारों को रोकता है और जांच करने के बहाने शर्तें मनवाता है। उन्होंने कहा कि अखबारों में शीशमहल-2 छपे, उसके लिए बड़े-बड़े अखबार और न्यूज एजेंसियों को डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वादों के आधार पर ऐसी योजनाएँ शुरू कीं, जिनमें कहा गया था कि पाँच सालों में एक लाख करोड़ रुपये की कमाई होगी, जिसका इस्तेमाल स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए किया जाएगा, लेकिन पंजाब में, इसके जरिए राज्य को 800-900 करोड़ रुपये भी नहीं मिले हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो  का भारत में अपराध  2024 का रिकॉर्ड कहता है कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थ रखने के 6, 060 प्रकरण पंजाब में रजिस्टर्ड हुए हैं, जो भारत के किसी एक प्रांत में सबसे अधिक है। हालात ये हैं कि नशे की ओवरडोज से 2023 में 89 नौजवान मरे हैं और 2024 में 1061 बच्चे पंजाब में मरे हैं। स्नैङ्क्षचग की 1356 घटनाएं पंजाब में हुई हैं। वर्ष 2024 में 1079 हत्याएं पंजाब में हुई हैं और 2025-26 में ये आंकड़ा इससे भी कहीं ज्यादा अधिक है। भाजपा महासचिव ने आरोप लगाया कि आज पंजाब में श्री केजरीवाल और श्री मनीष सिसौदिया के लिए पंजाब के साधनों का इस्तेमाल हो रहा है, उनके स्वागत के लिए वहां की सरकार एक पांव पर खड़ी रहती है। केजरीवाल को घुमाने के लिए पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन,  विधवा पेंशन, बुढापा पेंशन देने के लिए, स्कूलों की मरम्मत के लिए और शहरों की सड़कों को ठीक करने के लिए वहां की सरकार के पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में आम आदमी पार्टी ने पंजाब को एक गहरी खाई में फेंक दिया है। आज पंजाब के ऊपर पौने पांच लाख करोड़ रुपये का कर्जा हो गया है।

Read More अजय राय का बड़ा बयान: जनता और छात्रों के सवालों से बच नहीं सकती भाजपा, कांग्रेस सड़क से संसद तक करेगी संघर्ष 

Tags: mining

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की AAP सरकार पर अवैध खनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कथित सेंसरशिप को लेकर निशाना...
बारिश के बाद बांध में पानी की आवक : बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट
एसएमएस अस्पताल में आर एम आर एस की बैठक : 2.5 करोड़ के आईटी उपकरण खरीद को मंजूरी, मरीज सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव स्वीकृत
संविदा नर्सिंगकर्मियों की पीड़ा सुनने को सरकार तैयार नहीं, जूली ने कहा- आंदोलनकारियों के साथ संवाद करे सरकार
खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला : उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार और बेईमानी का अड्डा, देवभूमि को तबाह करने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंको 
महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के युवाओं को PM मोदी का मंत्र, AI से क्वांटम कंप्यूटिंग तक अवसरों की भरमार