जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट पर प्रतिबंध की बढ़ाई अवधि, आदेश जारी

सरकार व्यवस्था बनाये रखने के लिए सरकार लगा रही पाबंदी

जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट पर प्रतिबंध की बढ़ाई अवधि, आदेश जारी
सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध शनिवार रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पिछले तीन दिनों से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में छात्र और प्रदर्शनकारी सीजेपी के आह्वान पर धरने पर बैठे हैं। सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है।

नई दिल्ली। जंतर-मंतर धरनास्थल पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट पर लगाये गये प्रतिबंध की अवधि शनिवार रात तक बढ़ा दी गयी है। जंतर-मंतर के आसपास 3 दिन से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। इस दौरान पाबंदी कई बार बढ़ाने के बाद आज रात 12 बजे तक के लिए फिर बढ़ा दी गयी है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों को भेजे जा रहे संदेश में लिखा है, सरकार के आदेश के अनुरूप, आपके इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का प्रश्नपत्र लीक होने से आक्रोशित छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी सीजेपी के आह्वान पर पिछले कई दिनों से नयी दिल्ली के जंतर-मंतर धरनास्थल पर जुटे हैं। सरकार व्यवस्था बनाये रखने की बात कहकर आसपास के इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा रही है।

Tags: ban

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश