सरकार ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर घटाए शुल्क : 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती, पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं

चौथी बार निर्यात पर लगने वाले शुल्क में कटौती

सरकार ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर घटाए शुल्क : 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती, पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं
डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात शुल्क में कटौती की है। डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क ₹20 से घटाकर ₹16 और एटीएफ पर ₹15 से ₹10.50 प्रति लीटर किया गया। पेट्रोल पर शुल्क 50 पैसे प्रति लीटर पर कायम है। पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप शुल्क की समीक्षा की गई।

नई दिल्ली। सरकार ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाले शुल्क घटा दिये हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर उत्पाद शुल्क में चार रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी है। विमान ईंधन पर उत्पाद शुल्क 4.50 रुपये प्रति लीटर कम किया गया है। इसके अंतर्गत डीजल के निर्यात पर आज से विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 20 रुपये से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर किया गया है। विमान ईंधन के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क अब 10.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पहले यह 15 रुपये था।

पेट्रोल के निर्यात पर उत्पाद शुल्क 50 पैसे प्रति लीटर पर अपरिवर्तित है जो विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क के रूप में है। सरकार ने दो साल के अधिक के अंतराल के बाद इस साल 27 मार्च से डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क लगाया था। पेट्रोल के निर्यात पर उत्पाद शुल्क 16 मई से लगाया गया था। पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए तीनों जीवाश्म ईंधनों के निर्यात पर शुल्क लगाया गया है।

इसकी नियमित रूप से हर पखवाड़े समीक्षा की जाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन उत्पादों के दाम में आए उतार-चढ़ाव के अनुरूप बदलाव किए जाते हैं। डीजल पर लगातार दूसरी बार और विमान ईंधन पर चौथी बार निर्यात पर लगने वाले शुल्क में कटौती की गयी है।  

Tags: Diesel

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय
करीब 10 माह बाद गठित बोर्ड की पहली बैठक, मेले सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा।
परिचर्चा : निगम के नए बोर्ड के इरादे नेक, लेकिन कोई वादा नहीं
रेरा ने बिल्डरों को दी राहत, 45 की बजाय 60 दिन में अपलोड करना होगा पूर्णता प्रमाण-पत्र
राहुल गांधी ने ऑनलाइन फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग, टीसीएस से पूछे सवाल
महापौर ने कसी अफसरों पर लगाम : बोले- फील्ड में दिखें अधिकारी, सांगानेर-मानसरोवर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी की जेब पर भार: रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?
निकाय चुनाव : के.सी वेणुगोपाल के निर्देश के बावजूद क्रॉस वोटिंग की जांच अटकी, अभी कमेटी तक नहीं बनी