मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी : 60 किलोमीटर की रफ़्तार से चल सकती है तेज हवाएं, निचले और जल-जमाव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह

पश्चिमी उपनगरों में 94 मिमी बारिश दर्ज

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी : 60 किलोमीटर की रफ़्तार से चल सकती है तेज हवाएं, निचले और जल-जमाव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह
बारिश का कहर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शहर और उपनगरों में भारी से अति भारी बारिश, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और दोपहर 2:50 बजे 4.26 मीटर ऊंचे ज्वार की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में शहर में 99 मिमी बारिश दर्ज हुई। लोगों को जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी गई है।

मुंबई। मौसम विभाग ने शनिवार को मुंबई शहर और उपनगरों में लगातार बारिश का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग इलाकों में बहुत ज़्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के समय 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे के बीच दर्ज बारिश के आंकड़ों के अनुसार, शहर में 99 मिमी बारिश हुई। पूर्वी उपनगरों में 98 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 94 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने शनिवार को ज्वार-भाटे का समय भी जारी किया है। दोपहर 2:50 बजे 4.26 मीटर ऊंचे ज्वार (हाई टाइड) की उम्मीद है और रात 8:56 बजे 1.66 मीटर कम ज्वार (लो टाइड) आने की संभावना है। अधिकारियों ने मुंबई के लोगों को सलाह दी है कि वे भारी बारिश और ऊंचे ज्वार के एक साथ होने के कारण निचले और जल-जमाव वाले इलाकों में सावधानी बरतें।

Tags: Rain

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट। चांदी 6700 रुपए फिसलकर 2,34,300 रुपए प्रति किलोही। शुद्ध सोना 1400 रुपए...
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य