बारह महीनों में सबसे ज्यादा खुदरा महंगाई ,अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची, सितंबर में थी 5.54%

खाद्य महंगाई 8.94% पर आई

बारह महीनों में सबसे ज्यादा खुदरा महंगाई ,अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची, सितंबर में थी 5.54%
खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी के बीच देश के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर 2026 में बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई। इससे पिछले माह सितंबर में यह 5.54% थी।

नई दिल्ली। खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी के बीच देश के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर 2026 में बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई। इससे पिछले माह सितंबर में यह 5.54% थी। खाद्य पदार्थों की महंगाई दर अक्टूबर में 8.94% दर्ज की गई जो कि एक माह पहले महीने यह 7.74% थी। अक्टूबर में सामान्य खुदरा मूल्य सूचकांक (सीपीई) 110.05 और खाद्य वस्तुओं का खुदरा मूल्य सूचकांक 113.23 अंक रहा।आरबीआई पर दबाव बढ़ती मुद्रास्फीति को देखते हुए आरबीआई दिसंबर की समीक्षा में अपनी मौद्रिक नीति को और सख्त करने और मुद्रास्फीति में एक के बाद एक  दूसरी बार नीतिगत दर में 0.25 की और वृद्धि कर सकता है। शहरों से ज्यादा गावों में महंगाई सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2026 में ग्रामीण महंगाई 6.63% प्रतिशत रही, जबकि शहरी महंगाई 5.41% दर्ज की गई। दोनों क्षेत्रों में खाद्य महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 9.09% और शहरी क्षेत्रों में 8.68% रही।

लहसुन,प्याज, अदरक सबके दाम बढ़े अक्टूबर में रेस्त्रां और ठहरने के किरायों में सालाना आधार पर 10.06% वृद्धि रही जबकि पर्सनल केयर और सोशल प्रोटेक्शन वर्ग की वस्तुओं की मुद्रास्फीति 10.14% रही। अक्टूबर में प्याज के दाम सालाना आधार पर 116.22% ऊपर थे जबकि लहसुन 60.74% और अदरक और नींबू के खुदरा भाव औसतन 48.32% और 47.30% ऊपर दर्ज किए गए। चांदी के आभूषणों की महंगाई  भी ऊंचे स्तर पर चांदी के आभूषणों की महंगाई भी 52.39% के ऊंचे स्तर पर रही। माह के दौरान परिवहन वर्ग की मुद्रास्फीति 5.84% तथा आवास, पानी, बिजली, गैस और अन्य ईंधन वर्ग में महंगाई दर 2.90% रही। इस दौरान आलू, फूल गोभी और नारियल की कीमतों में सालाना आधार पर 14.24%, 10.57% और 5.60% की गिरावट रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद