हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध

सरमा के लिए मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल

हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध
प्रचंड जीत के बाद भाजपा नेता हिमंता बिस्व सरमा ने रविवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 126 सीटों में भाजपा 82, अगप और बीपीएफ 10-10 सीटें जीतकर राजग ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की। सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार दोपहर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के समक्ष राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, असम की जनता के आशीर्वाद और विश्वास के साथ, आज मैंने राजभवन में माननीय राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सरकार गठन का प्रस्ताव सौंपा। आम जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने तथा विकास, सुशासन और एक समृद्ध असम की ओर हमारी यात्रा को और अधिक गतिशील बनाने के लिए, हम एक बार फिर से प्रतिबद्ध हैं।

हाल ही में संपन्न हुए 126 सदस्यीय विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत राजग ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीती हैं, जबकि उनके गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस दो तिहाई बहुमत के साथ राजग ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की यह लगातार तीसरी सरकार होगी। राजग ने यहां 2016 और 2021 के बाद अब 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है। सरमा के लिए मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल होगा। उल्लेखनीय है कि 2016 में राजग की पहली सरकार सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में बनी थी, जिसके बाद 2021 में सरमा ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली और अब इस नयी जीत के साथ वे अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं।

Tags: sarma

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार