औरंगाबाद में भीषण हादसा: 15 फीट गहरी नहर में गिरी स्कूल मैजिक वैन, 13 बच्चे घायल

चालक मौके से फरार

औरंगाबाद में भीषण हादसा: 15 फीट गहरी नहर में गिरी स्कूल मैजिक वैन, 13 बच्चे घायल
बिहार के औरंगाबाद में स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में 13 बच्चे घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक स्कूल मैजिक वैन के 15 फीट गहरी नहर में गिर जाने से 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संत जेवियर हाई स्कूल, अंबा की बच्चों को लेकर जा रही एक मैजिक वैन अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन सुबह कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तमसी मोड़ के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद मैजिक वैन सड़क से नीचे नहर में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन