बीजापुर में भीषण हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग

राजस्व एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने लिया मौके का जायजा

बीजापुर में भीषण हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पोन्दुम गांव में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। तेज गर्जना के साथ हुए इस हादसे में प्रभावित पशुपालकों के मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, जिसके बाद राजस्व टीम नुकसान के आकलन में जुट गई है।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत पोन्दुम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के मवेशी खेत और खुले स्थान में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से मवेशी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में सभी 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में लक्ष्मण हपका, बुधराम हपका और दशरथ बघेल के दो-दो मवेशियों की मौत हुई है, जबकि पिंकी बघेल, सुंदरी हपका, आसमती हपका और मन्नू हपका के एक-एक मवेशी की जान गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रभावित पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलने पर राजस्व एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करने की जानकारी मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे की बड़ी उपलब्धि, 9 घंटे में पुराना पुल हटाकर नया तैयार उत्तर पश्चिम रेलवे की बड़ी उपलब्धि, 9 घंटे में पुराना पुल हटाकर नया तैयार
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने मारवाड़-आबू रोड मार्ग पर युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए 9 घंटे से...
मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार
चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
आमेर महल के संरक्षण और सुविधाओं पर फोकस : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश
युवाओं के भविष्य पर हमला नीट घोटाला : भाजपा की गलत नीतियों ने लाखों छात्रों के सपनों को तोड़ा, सैलजा ने कहा- तय हो सरकार की जवाबदेही
अदालती आदेश की अवहेलना करने पर कलक्टर को अवमानना नोटिस, कोर्ट ने किया तलब
बीजापुर में भीषण हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग