जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसा: पूर्व सरपंच के घर के बाहर संदिग्ध धमाके से इलाके में दहशत; कोई हताहत नहीं, पुलिस जांच शुरू

सांबा धमाका: पूर्व सरपंच के घर के बाहर संदिग्ध विस्फोट से दहशत

जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसा: पूर्व सरपंच के घर के बाहर संदिग्ध धमाके से इलाके में दहशत; कोई हताहत नहीं, पुलिस जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार तड़के पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के आवास पर संदिग्ध धमाका हुआ। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर के गेट को क्षति पहुँची है। एफएसएल (FSL) और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। सीमावर्ती इलाकों में इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में एक पूर्व सरपंच के घर के बाहर संदिग्ध धमाका होने से सीमावर्ती इलाकों में दहशत फैल गई। यहाँ पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार तड़के सांबा जिले की घगवाल तहसील के गावाला तालाब निवासी पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के आवास के बाहर एक संदिग्ध धमाका हुआ। उन्होंने कहा, घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन धमाके के कारण घर के गेट को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच ने तुरंत घगवाल पुलिस थाने को सूचित किया, जिसके बाद फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के विशेषज्ञों के साथ एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। उन्होंने कहा, धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव
अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 30 सीटों पर उम्मीदवारों...
ईरान युद्ध में रुकावट? ट्रंप ने कहा अमेरिका और ईरान के बीच 'प्रोडक्टिव' बातचीत शुरू, 5 दिनों के लिए मिलिट्री ऑपरेशनों पर रोक
जयपुर में क्रूर हत्या : पेड पार्किंग के सिक्योरिटी गार्ड का सिर पत्थर से कुचलकर ली जान, पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम
GIS आधारित ग्रीन लैंड यूज प्लान के लिए समिति गठित, 30 करोड़ का प्रावधान
अजमेर रेल मंडल रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट प्रणाली में बदलाव, नए भारत की नई रेल के संकल्प को मजबूती प्रदान
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: समन्वित प्रयास, सुदृढ़ निगरानी एवं जवाबदेही से मिलेंगे बेहतर परिणाम