बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू

बिहार सड़क हादसा: पर्यटकों की बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू

बिहार के रोहतास में गुरुवार सुबह तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। एक व्यक्ति की मौत और 19 लोग घायल। घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती। पुलिस जांच शुरू। मृतक की पहचान कांचीपुरम निवासी के रूप में हुई।

बिहार। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे एक व्यकि की मौत हो गई तथा 19 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुअरा गांव के समीप आज सुबह तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। बस पर 24 लोग सवार थे। घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी राजू एम के रूप में की गयी है। मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन : 29 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे देश को सौगात, 6-7 घंटे में सिमटेगा मेरठ-प्रयागराज सफर  गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन : 29 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे देश को सौगात, 6-7 घंटे में सिमटेगा मेरठ-प्रयागराज सफर 
प्रधानमंत्री मोदी 29 अप्रैल को 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 120 किमी/घंटा की गति के लिए डिजाइन...
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइकर्स का आतंक : तलवारें लहराकर मचाया हुड़दंग, 7 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान वार्ता पर संशय : बुधवार को समाप्त हो रहा संघर्ष विराम, नए कूटनीतिक दौर की उम्मीदें अब भी अनिश्चित
भाजपा ने आप पर साधा निशाना : आप है ड्रामा पार्टी और केजरीवाल उसके निर्देशक, स्वराज ने कहा- देश की न्यायपालिका की एक महिला सदस्य पर की दबाव बनाने की कोशिश
पर्यटन को नई उड़ान देगा ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार : जयपुर बना ग्लोबल नेटवर्किंग हब, खरीदारों और भारतीय प्रदर्शकों तक सीमित आयोजन में होंगे अहम बी2बी संवाद
सलमान खान ने ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लिए किया है अब तक का सबसे मुश्किल ट्रांसफॉर्मेशन, लद्दाख में कठिन वर्कआउट और एंड्योरेंस ट्रेनिंग
टोंक घटना में उचित मुआवजा दे प्रशासन : पायलट ने की मांग, बोले- ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुरक्षा इंतजाम जरूरी