कासगंज में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत, 20 अन्य घायल; राहत एवं बचाव कार्य जारी

पुलिस जांच शुरू

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत, 20 अन्य घायल; राहत एवं बचाव कार्य जारी
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के मोहनपुरा में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप और 22 चक्का ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु परिजन की अस्थि विसर्जन के लिए सोरोंजी जा रहे थे।

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी जबकि 20 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहनपुरा में हाथरस जिले की सीमा के पास सुबह करीब पौने चार बजे हुआ। मैक्स पिकअप में सवार श्रद्धालु राजस्थान के करौली जिले से अपने पूर्वजों और परिजनों के अस्थि विसर्जन के लिए सोरोंजी तीर्थ स्थल जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप की 22 चक्का ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों में से तीन ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि हादसे में 23 घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया गया। इनमें आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां तीन की मृत्यु की सूचना है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा में हुए हादसे में मौके पर जिन तीन लोगों की मृत्यु हुई, उनकी पहचान उमेश (26) पुत्र बबलू निवासी ग्राम रेवई, थाना महुआ, जिला दौसा, राजस्थान, नेहरू (25) पुत्र राम खिलाड़ी निवासी ग्राम नथोली का पूरा, थाना सूरौठ, जिला करौली, राजस्थान और प्रेम पत्नी तेजराम निवासी ग्राम नथोली का पूरा, थाना सूरौठ, जिला करौली, राजस्थान के रूप में हुई है। हादसे में घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल कासगंज से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इनमें उपचार के दौरान रीना पत्नी कर्मवीर निवासी सलेमपुर कला, जिला भरतपुर, राजस्थान, रंजीत (33) पुत्र तेजराम निवासी नथुली का पूरा, थाना सूरौठ, जिला करौली और अंजलि पत्नी मनीष निवासी रेवई, थाना महुआ, जिला दौसा की मृत्यु हो गई।

इस प्रकार हादसे में अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज और 15 का कासगंज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Read More TMC के 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर जारी किया नोटिस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी में मेज बैराज के लिए भूमि अवाप्ति की तैयारी, 12 गांवों की आंशिक भूमि परियोजना से प्रभावित संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी में मेज बैराज के लिए भूमि अवाप्ति की तैयारी, 12 गांवों की आंशिक भूमि परियोजना से प्रभावित
बूंदी जिले में संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना के तहत मेज बैराज निर्माण की तैयारी। डूब क्षेत्र से प्रभावित भूमि अवाप्त करने...
किर्गिस्तान में मोदी-पेजेशकियान की पहली आमने-सामने बैठक: युद्ध के बीच ईरान के साथ भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, होर्मुज नाकेबंदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
झाबर सिंह खर्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती
राजस्थान के बांधों में 58.34 फीसदी पानी, कोटा सबसे आगे
भाकपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की कथित नजरबंदी पर डी. राजा ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग
छुट्टियों के फेर में घंटों भटकते रहे परिजन : सर्जरी के बाद बंद हुआ मासूम मानवी का यूरीन
कहीं डिस्पेंसरी नहीं, तो कहीं पार्क और सामुदायिक भवन का इंतजार