नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

राहत एवं बचाव कार्य शुरू

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में गुरुवार को एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में गुरुवार को एक महिंद्रा बी-6 कार के खाई में गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना सेनेटोरियम-दूनीखाल मार्ग पर सिरोड़ी के पास आज अपराह्न घटी। बताया जा रहा है कि एक लाल रंग की महिंद्रा बी-6 कार पर सिरोड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और बचाव दल खाई में उतरकर शवों और वाहन को बाहर निकालने में जुटे हैं। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी योगेश उनियाल ने घटना की पुष्टि की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना की औपचारिक शुरुआत कर...
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नागेंद्र के इस्तीफे की अटकलों पर शिवकुमार ने लगाया विराम, कहा- इस्तीफे का सवाल ही नहीं
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल में बाढ़ का कहर, 28 सुरक्षाकर्मी लापता; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स तबाह
निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम