योगी मंत्रिमंंडल की अहम बैठक आज: उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025 ​सहित 23 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा  

योगी कैबिनेट का मास्टरप्लान: 23 प्रस्तावों और नई नियुक्तियों पर मुहर

योगी मंत्रिमंंडल की अहम बैठक आज: उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025 ​सहित 23 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में 'निजी बिजनेस पार्क योजना-2025' समेत 23 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही, यूपी भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल और निगमों-बोर्डों में कार्यकर्ताओं के समायोजन की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अंतिम सूची पर मुहर लगवाने दिल्ली रवाना हो गए हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में कुल 23 प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें ‘उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025’ को मंजूरी मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के 10 प्रस्ताव और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के तीन प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग में लिपिकीय संवर्ग के पुनर्गठन से जुड़ा प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल रहेगा।

उधर, संगठनात्मक स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कमेटी के गठन और निगमों, आयोगों व बोर्डों में कार्यकर्ताओं के मनोनयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। करीब एक घंटे चली इस बैठक में प्रदेश कमेटी के गठन, विभिन्न पदों पर नियुक्तियों और कार्यकर्ताओं के समायोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Read More डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यह सुझाव सामने आया कि जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं मिल पा रहा है या जिन्हें हटाया जाना है, उन्हें निगमों, बोर्डों और आयोगों में समायोजित किया जाए। बताया जा रहा है कि यह बैठक पहले मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित थी, लेकिन उनके शहर से बाहर होने के कारण इसे ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित किया गया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को फोन पर पूरी जानकारी दी और प्रस्तावित सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

Read More पीएनजी का नया कनेक्शन 24 घंटे में मिलेगा : पाइप लाइन बिछाने के लिए तमाम मंजूरियों की जरूरत नहीं, सुजाता शर्मा ने कहा- एलपीजी वितरक के पास कोई कमी नहीं

वर्तमान में संसद सत्र चलने के कारण प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में ही रहेंगे। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली में होने वाली बैठक में प्रदेश स्तरीय कमेटी के गठन और मनोनयन से जुड़े नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी, जिसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

Read More फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने की मोनालिसा के परिवार से मुलाकात, सीएम से मिलने की तैयारी, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए अभिनेत्री का ब्रेनवॉश करने का लगाया आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव
अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 30 सीटों पर उम्मीदवारों...
ईरान युद्ध में रुकावट? ट्रंप ने कहा अमेरिका और ईरान के बीच 'प्रोडक्टिव' बातचीत शुरू, 5 दिनों के लिए मिलिट्री ऑपरेशनों पर रोक
जयपुर में क्रूर हत्या : पेड पार्किंग के सिक्योरिटी गार्ड का सिर पत्थर से कुचलकर ली जान, पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार, महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम
GIS आधारित ग्रीन लैंड यूज प्लान के लिए समिति गठित, 30 करोड़ का प्रावधान
अजमेर रेल मंडल रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट प्रणाली में बदलाव, नए भारत की नई रेल के संकल्प को मजबूती प्रदान
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: समन्वित प्रयास, सुदृढ़ निगरानी एवं जवाबदेही से मिलेंगे बेहतर परिणाम