बिहार में राजनीतिक गलियारों में चरम पर पोस्टर वॉर : कांग्रेस का पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार पर हमला, देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चचा नीतीश

पोस्टर में कुमार की एक तस्वीर है

बिहार में राजनीतिक गलियारों में चरम पर पोस्टर वॉर : कांग्रेस का पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार पर हमला, देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चचा नीतीश

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने पलायन, बेरोजगार और राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

पटना। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने पलायन, बेरोजगार और राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा है कि देख लिया है 20 साल, नहीं चलेंगे चचा नीतीश। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में पोस्टर वॉर चरम पर है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के नेताओं की ओर से पोस्टर वार जारी है। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस राजनीतिक जंग में कांग्रेस भी शामिल हो चुकी हैं। कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी कर कुमार पर हमला बोला है। यह पोस्टर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने जारी किया है। इस पोस्टर में बिहार से पलायन, बेरोजगार और राज्य में बढ़ते अपराध के लिए कुमार के शासन को जिम्मेदार ठहराया गया है। पोस्टर के जरिए भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी कुमार को घेरने की कोशिश की गई है।

पोस्टर में कुमार की एक तस्वीर है। उस तस्वीर के चारों तरफ अलग-अलग मुद्दों की तस्वीर लगी हुई है। असुरक्षित महिलाएं, बेरोजगारी, पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार की तस्वीर लगी हुई है। इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'देख लिया है साल 20, नहीं चलेंगे चचा नीतीश। पोस्टर के निचले हिस्सें में निवेदक के तौर पर बिहार प्रदेश युव कांग्रेस लिखा हुआ है।

इससे पूर्व हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी करते हुए नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। पोस्टर में राजद के तीन विधायकों की तस्वीर थी, जिसके ऊपर वांटेड लिखा हुआ था। भाजपा की ओर से जारी किये गये पोस्टर में राजद के तीन विधायकों रीतलाल यादव, शंभू नाथ यादव और मनोज यादव को ''फरार बताते हुए उन पर निशाना साधा गया था। पोस्टर में लिखा गया है, यदि राजद के हाथ आई सत्ता इस बार तो न जाने क्या होगा बिहार का हाल। भ्रष्टाचारियों को सत्ता में लाना है या बिहार को सुरक्षित बनाना है, सोचिएगा जरूर, फैसला आपका है।

 

Read More लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत