छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल

आईईडी को सुरक्षा उपायों के तहत किया निष्क्रिय

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान में प्रेशर कुकर आईईडी, देसी बम, भरमार रायफल, मैगजीन और यूबीजीएल राउंड मिले। सुरक्षा बलों ने आईईडी को मौके पर निष्क्रिय कर नष्ट किया। यह कार्रवाई खुफिया सूचना और आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई।

गरियाबंद। सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसते हुए गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के डडईपानी जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गयी हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि राज्य में 31 मार्च को नक्सलमुक्ति की घोषणा के बाद भी जंगलों में तलाशी अभियान जारी है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त जानकारी तथा खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा बल पुराने डंप स्थलों की तलाश कर रहे हैं, जहां वर्षों से हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गयी थी।

इसी अभियान के तहत शुक्रवार को सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने डडईपानी के जंगल में तलाशी के दौरान नक्सलियों के हथियारों का एक जखीरा बरामद किया। बरामद सामग्री में चार किलोग्राम का प्रेशर कुकर, पांच किलोग्राम का कुकर आईईडी (देसी बम), एक भरमार रायफल, रायफल की मैगजीन, यूबीजीएल राउंड तथा पटाखा सामग्री शामिल है। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया है, जबकि जंगल में मिले आईईडी को आवश्यक सुरक्षा उपायों के तहत मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

 

Read More युवा कांग्रेस का बड़ा दावा: घायल और परेशान छात्रों को मिलेगा भोजन, मेडिकल और कानूनी सहयोग; हेल्पलाइन जारी

 

 

Read More लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा

Tags: naxalites

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके...
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू