मध्य प्रदेश में जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या : चाकू से सिर धड़ से किया अलग, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
तलाश प्रारंभ कर दी है
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिपरहा गांव निवासी रजनीश मिश्रा और मृतक अभिषेक त्रिपाठी आपस में दोस्त थे। रजनीश, अभिषेक को भौखरी के जंगल में ले गया।
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के भौखरी के जंगल में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस हत्या के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी, मृतक युवक की हत्या के बाद उसका चाकू से सिर धड़ से अलग करते देखा जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो लोगों को आरोपी बनाया है और उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिपरहा गांव निवासी रजनीश मिश्रा और मृतक अभिषेक त्रिपाठी आपस में दोस्त थे। रजनीश, अभिषेक को भौखरी के जंगल में ले गया, जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते उसने पहले उसपर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में चाकू से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटनाक्रम के दौरान एक अन्य युवक आरोपी के मृतक अभिषेक के गला रेतने का वीडियो बना रहा था, जो मृतक परिजनों को भेज दिया गया। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो लोगों को आरोपी बनाया है, जिनकी तलाश की जा रही है। आज सुबह तक दोनों आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Comment List