मणिपुर में सुरक्षाबलों ने ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया, तलाशी अभियान जारी

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने चार उग्रवादियों को दबोचा

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया, तलाशी अभियान जारी

मणिपुर पुलिस ने इंफाल और टेंग्नौपाल में सैन्य अभियानों के दौरान चार सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। थौबल में एक व्यक्ति से हेरोइन, बंदूक और कारतूस भी बरामद किए गए।

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को राज्य भर में अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित समूहों के उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लामशांग पुलिस स्टेशन के तहत खुथेबाम लम्पक के पास ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की एक सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया गया। 

इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के तहत सावोमबुंग इलाके से एक अलग प्रतिबंधित समूह के एक और सक्रिय कैडर को पकड़ा गया। सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के मोरेह पुलिस स्टेशन के तहत आईएमबी पिलर नंबर 80, मोरेह के पास जगनोई इलाके से एक प्रतिबंधित संगठन के दो कैडर गिरफ्तार किये। 

एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने थौबल पुलिस स्टेशन के तहत संगाईयुम्फाम पार्ट-ढ्ढढ्ढ चेरापुर से एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन नंबर चार के 10 साबुन के डिब्बे जिनका वजन लगभग 397 ग्राम तथा एक बंदूक के साथ छह कारतूस और एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत निगम का एसई 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, वर्क ऑर्डर देने की एवज में मांगे थे दो लाख  विद्युत निगम का एसई 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, वर्क ऑर्डर देने की एवज में मांगे थे दो लाख 
Rajasthan Anti Corruption Bureau की अजमेर यूनिट ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते...
मरीजों के लिए फिर परेशानी बना आईएचएमएस सर्वर, सुबह से चल रहा डाउन
लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल: मनरेगा भुगतान को लेकर विधानसभा घेराव आज, कई नेता नजरबंद
सीमलवाड़ा न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर विधानसभा में चर्चा, मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्रवाई की संभावना जताई
सड़क और अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का मामला सदन में उठा, पक्ष-विपक्ष में बहस 
सरकार ने लव-कुश वाटिकाओं की प्रगति रिपोर्ट की पेश : 66 वाटिकाएँ विकसित, ऑडिट में कोई आक्षेप नहीं
ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?