मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को किया गिरफ्तार : हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद, मादक पदार्थ जब्त कर गैर कानूनी अफीम की खेती भी की नष्ट

हथियार और युद्ध जैसे सामान बरामद किए

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को किया गिरफ्तार : हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद, मादक पदार्थ जब्त कर गैर कानूनी अफीम की खेती भी की नष्ट

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने श्रृंखला ऑपरेशन में हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ जब्त, कई उग्रवादी कैडर और कथित वसूली करने वाले गिरफ्तार। चुराचांदपुर जिले में गैर-कानूनी अफीम की खेती नष्ट की। बरामदगी में .303 राइफल, एके-47, पिस्टल, ग्रेनेड और पांच किलोग्राम हेरोइन शामिल।

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में एक श्रृंखला ऑपरेशन संचालित कर हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया और कई उग्रवादी कैडर और कथित वसूली करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा मादक पदार्थ जब्त कर गैर कानूनी अफीम की खेती को नष्ट किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने कई अभियान चलाए, जिसमें इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस थाने के तहत संगाईथेल माखा लेइकाई इलाके से काफी मात्रा में हथियार और युद्ध जैसे सामान बरामद किए। जब्त किए गए सामानों में एक मॉडिफाइड .303 राइफल बिना मैगजीन, 2 स्थानीय निर्मित बंदूक, 4 पिस्टल (हर एक में मैगजीन), दो नंबर 36 एचई ग्रेनेड बिना डेटोनेटर, एक एचई बम, तीन चार्जर क्लिप के साथ .303 हथियार के 15 राउंड, आठ .303 ब्लैंक काट्र्रिज, एक एसएलआर, दो आयरन प्लेट वाली एक बुलेटप्रूफ वेस्ट, दो कैमोफ्लाज हेलमेट और तीन बैग शामिल थे।

एक और ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के थिंगहिजांग गांव के जंगली इलाके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। बरामदगी में मैगजीन के साथ एक एके-47 राइफल, तीन एक नाली बंदूक , एक बंदूक , स्कोप लगी एक बोल्ट-एक्शन स्नाइपर राइफल, सात 7.62एमएम फायर्ड केस और दो एसएलआर मैगजीन शामिल थीं। सुरक्षा बलों ने एक सक्रिय उग्रवादी को इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग पुलिस थाने के तहत उसके घर से पकड़ा है। एक अन्य ऑपरेशन में एक और सक्रिय कैडर को इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई पुलिस थाने के तहत उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के उयाल माखा लेइकाई इलाके से एक और सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। उन्होंने एक और सक्रिय कैडर को इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल पुलिस थाने के तहत खुमान लम्पक इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस बीच पुलिस ने एक बड़े मादक पदार्थ विरोध अभियान में चुराचांदपुर जिले में वाईपीए रोड पर किराने की दुकान से 56 साल की महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी अभियान के दौरान, हेरोइन पाउडर वाले पांच साबुन के डिब्बे, लगभग 5.35 किलोग्राम डब्ल्यूवाई टैबलेट, एक स्कूटर और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी से जुड़े एक अन्य मामले में चुराचांदपुर के जिला कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के समुलमलान सब-डिवीजन के के. बुंगसांग में लगभग 10 एकड़ में लगी गैर-कानूनी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव  होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव 
होली पर अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वडोदरा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। यह सेवा 1...
सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे से पहले ही मिलेगा अलार्म, जयपुर में विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीक
आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में विस्फोट :  हादसे में 10 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी
ग्लोबल मार्केट में हड़कंप : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर : अजमेर आस्था और शौर्य की धरती, मोदी ने कहा- यहां क्रांतिवीरों के पदचिह्न
इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ता तनाव चिंताजनक : भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, राहुल गांधी बोले- पश्चिम एशिया से नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए सरकार
जेडीए की कार्रवाई : सडक सीमा से हटाए अतिक्रमण, 13 बीघा भूमि पर 2 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त