मणिपुर में सुरक्षाबलों ने नष्ट किए अफीम के खेत : झोपड़ियों को भी किया ध्वस्त, जबरन वसूली करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार 

लोहे की प्लेटों वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल थी

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने नष्ट किए अफीम के खेत : झोपड़ियों को भी किया ध्वस्त, जबरन वसूली करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार 

बरामद की गई वस्तुओं में सिंगल-बैरल राइफलें, मैगजीन वाली पिस्तौलें, ग्रेनेड, स्थानीय रूप से निर्मित पाइप बम, विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद, हाथ में पकड़े जाने वाले संचार उपकरण और हेलमेट व लोहे की प्लेटों वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल थी।

इंफाल। मणिपुर के उखरूल जिले में पिछले 5 दिनों में सुरक्षाबलों ने सरकारी एजेंसियों के सहयोग से लगभग 436 एकड़ अफीम के बागानों को नष्ट करते हुए  वहां बनी 51 झोपड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने यह जानकारी दी। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई  क्षेत्र के नगैरंगबाम और लोंगा कोइरेंग गाँवों से सटे इलाकों से हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। बरामद की गई वस्तुओं में सिंगल-बैरल राइफलें, मैगजीन वाली पिस्तौलें, ग्रेनेड, स्थानीय रूप से निर्मित पाइप बम, विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद, हाथ में पकड़े जाने वाले संचार उपकरण और हेलमेट व लोहे की प्लेटों वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल थी।

सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी जिले में सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाकर कथित तौर पर जबरन वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक मोबाइल जब्त किया। काकचिंग जिले में पुलिस ने पल्लेल माखा लेइकाई सातु रोड इलाके से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से साबुन की डिब्बियों में रखी हेरोइन , एक दोपहिया वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद किया। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि अवैध गतिविधियों से निपटने और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के  अभियान जारी रहेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं