पंजाब में 15 साल तक खरीदा लॉटरी टिकट : एक दिन में बदली ट्रक ड्राइवर की किस्मत, जीते 12 करोड़ रुपए

परिवार को भी नहीं बताई टिकट खरीदने की बात

पंजाब में 15 साल तक खरीदा लॉटरी टिकट : एक दिन में बदली ट्रक ड्राइवर की किस्मत, जीते 12 करोड़ रुपए
मोहाली के ट्रक चालक बलजिंदर सिंह की 15 साल की उम्मीद आखिरकार 12 करोड़ की दौलत में बदल गई। वर्ष 2010 से हर त्योहार पर लॉटरी टिकट खरीद रहे बलजिंदर ने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर का पहला पुरस्कार जीत लिया। खास बात यह है कि उन्होंने टिकट खरीदने की बात परिवार से भी छिपाकर रखी थी।

पंजाब। मोहाली के एक ट्रक चालक की 15 साल की उम्मीद आखिरकार पूरी हो गई। डेरा बस्सी के हमयुनपुर गांव निवासी बलजिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी का पहला पुरस्कार जीतकर 12 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए। बलजिंदर पिछले 15 साल से लगातार त्योहारों पर लॉटरी टिकट खरीद रहे थे। उन्होंने टिकट खरीदने की बात अपने परिवार को भी नहीं बताई थी। बलजिंदर ने बताया कि वे वर्ष 2010 से लॉटरी खरीद रहे थे और उन्हें हमेशा जीतने की उम्मीद रहती थी। आखिरकार उनकी किस्मत चमक गई और अमीर बनने का सपना सच हो गया।

बलजिंदर की जीत की खबर गांव में फैलते ही लोग बधाई देने लगे। गौरतलब है कि 16 नवंबर को पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ निकाला गया था। वहीं, संगरूर में भी एक करोड़ रुपए का पुरस्कार निकला है, लेकिन कई दिनों बाद भी उस टिकट के विजेता की पहचान नहीं हो सकी है।

Tags: lottery

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम 7810 वोटों से जीते, बहू भी आगे; जयपुर की जिला प्रमुख रमा चोपड़ा हारीं, मंत्री खर्रा के परिवार को झटका राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम 7810 वोटों से जीते, बहू भी आगे; जयपुर की जिला प्रमुख रमा चोपड़ा हारीं, मंत्री खर्रा के परिवार को झटका
पंचायत चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं के परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर रही। कहीं नेताओं के बेटे-बेटियों और...
ओडिशा तट से टकराने को तैयार अकवान : 3 लाख लोग घरों से निकाले, 400 से अधिक टीमें मोर्चे पर
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: दिग्गजों के परिवारों को बड़ा झटका, कई जगह आरएलपी ने चौंकाया
सीएम जन आवास योजना-2026 और टीडीआर पॉलिसी के प्रारूप पर 30 नवंबर तक दे सकेंगे आपत्ति और सुझाव
अजमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा का बहुमत, सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी ने 1,843 वोटों से हराया 
भुगतान नहीं करने पर पीएचईडी के तीन अधिकारियों की कुर्सियां कुर्क, ढोल बजाकर चस्पां किए नोटिस
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में हुआ निधन