ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे विषयों पर चर्चा

ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में रविवार को एक प्रेरणादायक और भावपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, माना शेट्टी के साथ आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव।

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में रविवार को एक प्रेरणादायक और भावपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, माना शेट्टी के साथ आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ संवाद के दौरान भारतीय सिनेमा की सामाजिक भूमिका, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज निर्माण का सशक्त माध्यम बन सकता है, यदि इसमें भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान, सेवा, करुणा और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी जाए।

शेट्टी ने कहा कि परमार्थ निकेतन का वातावरण आत्मिक शांति प्रदान करता है और जीवन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करता है। माना शेट्टी ने आश्रम के सात्त्विक और अनुशासित वातावरण की सराहना करते हुए इसे आत्मिक पुनर्जागरण जैसा अनुभव बताया। प्रवास के दौरान  शेट्टी ने रेस्क्यू फाउंडेशन की मुंबई और दिल्ली से आई बालिकाओं से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी चिदानन्द सरस्वती के मार्गदर्शन में सभी ने राष्ट्र, समाज, विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला : आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस   एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला : आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
3 दिन पहले बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए...
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा : टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के विमान का फटा टायर, 230 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतारा
सावधान : शादी का ऑनलाइन कार्ड खोलते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी
ई-मित्र संचालक के खाते से 1.04 करोड़ का संदिग्ध लेने-देन, 13 राज्यों में खाते के खिलाफ 36 शिकायतें दर्ज
रेलवे की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में लगी अचानक आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
हाईसिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर ने दोबारा बैरक से फोड़ा अपना सिर, पुलिस सुरक्षा के साथ इलाज के लिए लाया गया जेएलएन अस्पताल